Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महाराष्ट्र में कोरोना के 18600 नए मामले, 16 मार्च के बाद पहली बार आए इतने कम केस

मुंबईकोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में अब कम होने लगा है। राज्य में रविवार को मध्य मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम 18600 नए मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं 402 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 57,31,815 हो गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 94,844 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 16 मार्च को 17,864 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद सबसे कम मामले आज आए हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 20,295 मामले मिले थे और 443 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई थी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में दिन में 22,532 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 53,62,370 पहुंच गई है। विभाग ने एक बयान में बताया कि राज्य में 2,71,801 मरीज वायरस के कारण हुए संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। बकौल बयान, राज्य में दिन में 2,52,623 लोगों की जांच की गई थी। इसी के साथ महाराष्ट्र में 3,48,61,608 जांच की जा चुकी हैं।मुंबई शहर में मिले 1062 नए केसमुंबई शहर में 1062 नए मरीज मिले जबकि 22 लोगों की मौत हुई। राजधानी में कुल मामले 7,04,622 हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 14,797 हो गई है। मुंबई रीजन, जिसमें उपनगर शामिल हैं, उसमें 3110 मामले रिपोर्ट हुए हैं और 38 मौतों की पुष्टि हुई है। रीजन में कुल मामले 15,30,455 हो गए हैं और मृतकों का आंकड़ा 27,671 पहुंच गया है। Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में अब 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानें CM उद्धव ठाकरे के संबोधन की बड़ी बातेंपुणे रीजन में 4,817 मामले दर्जनासिक रीजन में 1,947 नए मामले सामने आए, जिनमें अहमदनगर जिले के 1,013 संक्रमित शामिल हैं, जबकि पुणे रीजन में 4,817 मामले दर्ज किए गए, जिनमें पुणे जिले के 1,276 मरीज शामिल हैं और सतारा जिले में 1,855 मामले आए हैं। कोल्हापुर रीजन में 4,125 मामले दर्ज किए गए, जिनमें कोल्हापुर जिले 1,246 मरीज शामिल हैं। औरंगाबाद रीजन में 650, लातूर रीजन में 976, अकोला रीजन में 1784 और नागपुर रीजन में 1191 संक्रमित मिले हैं।