Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बेटी ने जन्म दिया बेटे को…नानी ने खुशी मनाई तो नाना ने दे दिया तीन तलाक

ट्रिपल तलाक का यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कस्बा दुनका का हैपीड़ित महिला सुखिया ने दुनका पुलिस चौकी में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है पीड़िता के मुताबिक, उनकी बेटी सुबीना ने पति सुराज अहमद की इच्छा के विरुद्ध जाकर मुजस्सिर से प्रेम विवाह कर लिया था इस बात से उनका पति नाराज चल रहा था। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैबरेलीवृद्ध महिला को उम्र के इस पड़ाव पर जब पति के घर की जरूरत थी, तब पति ने उसे सिर्फ इसलिए तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया, क्योंकि महिला ने अपना पोता पैदा होने पर खुशी जाहिर की। दरअसल महिला की बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे उसका पति बेहद नाराज था। जब उसकी पत्नी ने बेटी के लड़का पैदा होने पर खुशी जताई तो वह बर्दाश्त नहीं कर सका। महिला की उम्र 60 वर्ष है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था पति यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कस्बा दुनका का है। पीड़ित महिला सुखिया ने दुनका पुलिस चौकी में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। उनके मुताबिक, उनकी बेटी सुबीना ने पति सुराज अहमद की इच्छा के विरुद्ध जाकर मुजस्सिर से प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से उनका पति नाराज चल रहा था। पांच दिन पहले उनकी बेटी सुबीना ने बेटे को जन्म दिया तो सोमवार को दामाद मुजस्सिर मिठाई लेकर कपनी ससुराल आया था। शाम को यह मिठाई सुखिया ने अपने पति को भी खिलाई और बेटी के लड़का होने पर खुश होने को कहा। लेकिन हुआ उलटा। सुखिया का पति सुराज अहमद इस बात पर भड़क गया।Bareilly News: बरेली में अवैध खनन पकड़ने गए SDM और टीम पर माफिया ने किया हमला, जान बचाकर भागे अधिकारीतीन बार बोला तलाक सुखिया का आरोप है कि उसके पति ने मिठाई खिलाने पर उसको लाठी से जमकर पीटा। इस दौरान उसके दोनों बेटों ने बचाने के बजाय पति का ही साथ दिया। पति ने पिता तो दोनों बेटों ने उसके ही हाथ पकड़ लिए। सुखिया का आरोप है कि रात को पीटने के बाद सुबह उसके पति ने उसको तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। कहा कि घर लौटकर न आना। पीड़ित सुखिया ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांचकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।