Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, घर पहुंचकर जमकर मचाया बवाल

अभिनेत्री का आरोप था कि रोहित शादी का वादा कर उसके साथ तीन सालों से दुष्कर्म कर रहा था। वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगी। बवाल बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच और अभिनेत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को रोहित यादव को दुष्कर्म समेत कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।
घोघापुर गांव के रोहित यादव की मुलाकात तीन वर्ष पहले एक सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में घूरपुर आई भोजपुरी अभिनेत्री से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। अभिनेत्री के मुताबिक रोहित ने उससे शादी का वादा किया और उससे संबंध बनाए। वह तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले कुछ समय से रोहित बदल गया। उसने अभिनेत्री का फोन उठाना बंद कर दिया। फिर उसे सोशल मीडिया पर भी ब्लाक कर दिया। अभिनेत्री ने काफी प्रयास किया लेकिन उसे नजरंदाज करता रहा।
इसी बीच अभिनेत्री को पता चला कि रोहित कहीं और शादी कर रहा है। घर में शादी की तैयारियां हो रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री रोहित के गांव पहुंच गई। घर पर उसने खूब बवाल मचाया। कहा कि अगर रोहित की शादी कहीं और हुई तो वह यहीं खुदकुशी कर लेगी। घरवालों ने भी अभिनेत्री सका विरोध शुरू कर दिया।। आरोप है कि रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अभिनेत्री को थाने बुलाया गया। उसने पुलिस को तमाम सुबूत मुहैया कराए। इसके बाद भी रोहित मानने को तैयार नहीं था। अभिनेत्री की तहरीर पर रोहित के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना क्षेत्र के घोघापुर गांव में मंगलवार को एक भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी के घर पर बवाल मचा दिया। अभिनेत्री का आरोप था कि रोहित शादी का वादा कर उसके साथ तीन सालों से दुष्कर्म कर रहा था। वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगी। बवाल बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच और अभिनेत्री द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को रोहित यादव को दुष्कर्म समेत कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।