Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अयोध्या की रामलीला में दिखेंगे बॉलीवुड के कलाकार, भाग्यश्री बनेंगी माता सीता… शक्ति कपूर बनेंगे अहिरावण

Default Featured Image

मयंक श्रीवास्तव, अयोध्याधार्मिक नगरी अयोध्या में एक बार फिर से रामलीला का आगाज होने जा रहा है। रामलीला में फिल्म हस्तियां अभिनय करते नजर आएंगी। इस वर्ष 6 अक्टूबर से 15 तक अयोध्या में रामलीला होगी। डीडी भारती पर शाम सात से 10 बजे तक रामलीला का लाइव प्रसारण होगा। रिपीट टेलीकास्ट डीडी नेशनल पर अगले दिन देखा जा सकेगा।अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी रामलीला भव्य होगी, जो दुनिया के कोने-कोने में भगवान के भक्तगण प्रभु की रामलीला को देख पाएंगे।बॉलीवुड कलाकार निभाएंगे ये किरदारइस बार रामलीला में सीता की भूमिका में अभिनेत्री भाग्यश्री नजर आएंगी। अभिनेता शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण की भूमिका में, विंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में, असरानी जी नारद मुनि की भूमिका में और शहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे।अभिनेता राज माथुर भरत, अवतार गिल विभीषण, अमिता नांगिया कैकयी की भूमिका निभाएंगी और रितु शिवपुरी माता कौशल्या की भूमिका में नजर आएंगी, राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 16 करोड़ लोगों ने देखा था पिछली बारसुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि अयोध्या की दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला है और भगवान श्रीराम के भक्त इसको दुनिया के कोन- कोने में देखते हैं। पिछली बार की रामलीला को 16 करोड़ दर्शकों ने देखा था। यहां अपने आप में ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।रामलीला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संस्कृति मंत्रालय मंत्री नीलकंठ तिवारी, अयोध्या शोध संस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हो रही है। इस रामलीला के मुख्य संरक्षक दिल्ली के सांसद और भाजपा के वरिष्ट नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं।