Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पिंक बूथ और पिंक टॉयलेट के बाद सुहागनगरी में महिलाओं के लिए शुरू हुआ पिंक कोरोना वैक्सिनेशन सेंटर

फिरोजाबादमहिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नई व्यवस्था लागू की गई है। सोमवार (आज) से पिंक कोरोना वैक्सीन केन्द्र शुरू किए गए हैं। इन दो केन्द्रों पर केवल महिलाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसा होने से महिलाओं को पुरुषों की लाइन से छुटकारा मिलेगा। जिले में बनाए हैं दो केन्द्रजिले में पिंक कोरोना वैक्सीन के लिए दो केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें फिरोजाबाद और टूंडला शामिल हैं। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी तक वैक्सीन लगवाने के लिए महिलाओं को पुरुषों की ही लाइन में लगना पड़ रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में दो पिंक केन्द्र बनाए गए हैं।

इनमें एक फिरोजाबाद और दूसरा टूंडला में है। बिना लाइन लगेगी वैक्सीनसरकार की मंशा है कि कोरोना वैक्सीनेशन में महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए उनके लिए स्पेशल व्यवस्था की गई है। अस्पताल में बनाए गए केन्द्र पर वैक्सीन लगाने वाली स्वास्थ्य कर्मचारी भी महिला होगी। अब महिलाओं को बिना लाइन में लगे वैक्सीन लग सकेगी। वैक्सीन लगवाने पहुंची युवती नेहा शर्मा ने बताया कि सरकार की यह अच्छी पहल है। ऐसा होने से महिलाओं को सहूलियत मिलेगी। स्नातक की छात्रा स्वाति जैन का कहना है कि पिंक कोरोना वैक्सीन बूथ का प्रयास काफी सार्थक है। महिलाएं अब बिना झिझक के वैक्सीन लगवा सकेंगी। पहले पुरुषों की लाइन में महिलाएं अपने आप को असहज महसूस करती थीं।

You may have missed