Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मैनपुरी में जाति प्रमाण पत्र का फर्जीवाड़ा मिला, 2 ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई… 1 लेखपाल निलंबित

Default Featured Image

आशीष कुमार सक्सेना, मैनपुरीयूपी के मैनपुरी जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीते प्रधानों की खुशियों पर ग्रहण लग गया। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे ग्राम प्रधान बने दो प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के सहारे ये दोनों चुनाव जीते थे, जबकि ये अनुसूचित जाति की श्रेणी में नही आते हैं। दोनों के जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं दोनों लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

कई अन्य ग्राम प्रधानों के खिलाफ जांच भी चल रही है।जिले के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर ये कार्रवाई हुई है। मैनपुरी में जीते हुए कई ग्राम प्रधानों के खिलाफ डीएम को फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे चुनाव लड़ने की शिकायतें मिली थीं। जिस पर डीएम ने मामले की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की। जांच में किशनी ब्लॉक के अरसारा के ग्राम प्रधान राजेश उर्फ राजा बाबू का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। वह अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के सहारे चुनाव लड़ा था, जबकि वह इस श्रेणी में नही आता है, उसका जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। Mainpuri News: रात में कॉल आई…नहीं रहीं मां, लेकिन ड्यूटी निभाता रहा 108 एंबुलेंस का ड्राइवर, 15 को पहुंचाया अस्पतालवहीं, एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कुरावली ब्लॉक के विरसिंहपुर की ग्राम प्रधान पूजा का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। जाति छुपाकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाया और उसके सहारे चुनाव जीती। पूजा का भी जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके अलावा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे ग्राम प्रधान बने कई लोगों पर कार्यवाई की तलवार लटकी हुई है। उनके खिलाफ भी जांच चल रही है। जांच चलने से प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।