Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से किसानों की आय में हो रही वृद्धि

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना की ओर से कृषकों के आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के आदर्श गौठान ‘‘जाबर‘‘ में कुल 41 पशुपालकों से 844.87 क्विंटल गोबर क्रय किया गया। महिला स्व सहायता समूह की ओर से क्रय किए गए गोबर से कुल 369.27 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया गया है। तैयार वर्मी कम्पोस्ट खाद को विक्रय कर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को 3 लाख 61 हजार रुपए की आमदनी प्राप्त हुई है। गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बलरामपुर द्वारा क्षेत्र के कृषकों को विक्रय किया जा रहा है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हों, इस मंशा के साथ राज्य शासन गौठान में अन्य गतिविधियों का संचालन कर गौठान में ही रोजगार उपलब्ध कराने में प्रयासरत है।

आदर्श गौठान जाबर में कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गौठान प्रबंधन समिति एवं इससे जुड़ी सीताफल महिला स्व सहायता समूह ने 2 वर्मी टांका में 1.50 क्विंटल केचुंआ खाद उत्पादन कर 39 हजार 375 रुपए का विक्रय किया। इसी प्रकार गन्ना महिला स्व सहायता समूह से 600 बैग की क्षमता वाला मशरूम हट का निर्माण कर 16 हजार रुपए का विक्रय किया गया तथा नींबू महिला स्व सहायता समूह की ओर से सब्जी फसल जैसे-टमाटर, आलू, लौकी एवं मिर्च की खेती कर 15 हजार 580 रुपए का विक्रय किया गया व रौशनी महिला स्व सहायता समूह द्वारा 500 पेटी में शहद का उत्पादन कर 40 हजार रुपए का विक्रय किया गया। साथ ही साथ कैलाश महिला स्व सहायता समूह की ओर से बटेर पालन कर 37 हजार 500 रुपए का विक्रय किया गया। इस तरह गौठान में आर्थिक गतिविधियां कर महिलाओं का आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो रही है। साथ ही साथ गौठान के फेंसिंग में फलदार वृक्ष का रोपड़ किया गया जिससे गौठान प्रबंधन समिति एवं महिला स्व सहायता समूह को भविष्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।