Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा में बारिश से गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, मलबे में दबकर 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

आगरा में एक मकान की निर्माणाधीन छत ढह गईमलबे में परिवार के बच्चों सहित नौ सदस्य दब गएमलबे में दबकर 3 बच्चों की दर्दनाक मौतआगराउत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कागारौल में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां एक मकान की निर्माणाधीन छत ढह गई। मलबे में परिवार के बच्चों सहित नौ सदस्य दब गए। उन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल भी हैं।

मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू कर निकला गया।आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दो लड़की और एक लड़के (जिनकी उम्र 3-8 साल के बीच है) की मौत हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुल 9 लोग फंस गए थे।दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गयाहादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। चीखपुकार मचने पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने परिवार को मलबा हटाकर बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मलबा हटाया गया। दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।