Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

तोक्यो ओलिंपिक में हॉकी का जादू दिखाएंगे काशी के ललित उपाध्याय, इंडिया टीम में हुआ चयन

अभिषेक जायसवाल,वाराणसीतोक्यो ओलिंपिक में हॉकी इंडिया की पुरुष टीम में वाराणसी के ललित उपाध्याय का चयन हुआ है। हॉकी के फॉरवर्ड खिलाड़ी ललित यूं तो 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन पहली बार वे टीम इंडिया की और से ओलिंपिक में अपने हॉकी का जादू दिखाएंगे। बताते चलें कि टीम इंडिया के 16 सदस्यीय टीम में 10 ऐसे खिलाड़ी है जो पहली बार ओलिंपिक खेलेंगे।ललित उपाध्याय का तोक्यो ओलिंपिक में चयन की खबर के बाद वाराणसी के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। ललित वाराणसी के शिवपुर इलाके के भरतपुर गांव के रहने वाले है। वाराणसी के मैदान पर ही ललित ने हॉकी की प्रैक्टिस कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उदय प्रताप कॉलेज के परमानंद मिश्रा ने उन्हें हॉकी सिखाई है। परमानंद मिश्रा से हॉकी की एबीसीडी सीखने के बाद उन्होंने लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैच में भाग लेकर कई मैडल हासिल किए। साल 2018 में राष्ट्रीय हॉकी टीम ने उनका (ललित) का चयन हुआ । 23 जुलाई से शुरू होगा ओलिंपिकबताते चलें कि कोरोना संकट के बीच 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच तोक्यो ओलिंपिक का आयोजन हो रहा है। तोक्यो ओलिंपिक का आयोजन पिछले साल 2020 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार इसे टाला गया।