Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

2022 के लिए BJP का मास्टर प्लान, ‘पन्ना प्रमुखों’ की होगी तैनाती, जानें कैसे ग्राउंड जीरो पर कमल खिलाने की है तैयारी

Default Featured Image

सुमित शर्मा, कानपुरबीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पन्ना प्रमुखों को उतारने का मास्टर प्लान तैयार किया है। पन्ना प्रमुखों की तैनाती पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुखों को नियुक्त कर दिया जाएगा। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी में 30 वोटर होंगे। पन्ना प्रमुख का काम अपने बूथ के 30 मतदाताओं से अधिक वोट डलवाने की होगी। कानपुर में 25 सितंबर से पहले पन्ना प्रमुखों की तैनाती कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव में बीजेपी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। संगठन के भीतर इस बात की चर्चा चल रही है कि इतनी लंबी तैयारी करने के बाद भी परिणाम मनमुताबिक क्यों नहीं आए। संगठन के पदाधिकारी समीक्षा बैठक इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। बीजेपी ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि समय से पहले पन्ना प्रमुखों की तैनाती कर दें, ताकि पन्ना प्रमुखों को अपना कार्य करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। क्या हैं पन्ना प्रमुख और कैसे करेंगे कामकिसी भी चुनाव से पहले जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूची जारी होती है। विधानसभा के हर एक बूथ के लिए अलग-अलग मतदाता सूची होती है।

प्रत्येक बूथ में 1200 से 1500 के बीच में मतदाता होते हैं। मतदाता सूची के एक पन्ने पर 30 मतदाताओं नाम, पते, फोटो वोटर आईडी कार्ड का नंबर दर्ज होता है। उस एक पन्ने को पन्ना प्रमुख को सौंप दिया जाएगा। इसी तरह से अन्य पन्नों भी दूसरे पन्ना प्रमुखों को दिया जाएगा। ये है बीजेपी का मास्टर प्लानइस तहर से एक पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी में 30 मतदाता आएंगे। पन्ना प्रमुख का काम होगा कि उसको सौंपे गए पन्ने में जितने भी मतदाताओं के नाम हैं, उनसे संपर्क करना। उनसे मिलना-जुलना चाय पर चर्चा करना और सरकार की योजनाओं को समझाना। इसके साथ ही वोटिंग के दिन बूथ पर ले जाकर पार्टी के पक्ष में वोट डलवाना। इसके बाद मतदाता को घर तक छोड़कर आना। कानपुर में 10 विधानसभा की 10 सीटें हैं। 10 सीटों में 3517 बूथ आते है। बीजेपी को सितंबर महीने से पहले 3517 बूथों पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती करनी है। एक बूथ में 10 से 15 पन्नों की मतदाता सूची होती है। यह माना जा रहा है कि एक बूथ में 10 से 15 पन्ना प्रमुखों की तैनाती होगी। कानपुर में लगभग डेढ़ से पौने दो लाख पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जाएगी। पन्ना प्रमुख के कार्यों को किया जाएगा क्रास चेकपन्ना प्रमुख को मतदाता सूची का एक पन्ना सौंपा जाएगा। उस पन्ने में जितने भी मतदाताओं के नाम पते और मोबाइल नंबर संबंधी डिटेल को पन्ना प्रमुख बीजेपी कार्यालय में नोट कराएंगे। पन्ना प्रमुख अपने काम ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं इसकी भी निगरानी की जाएगी। पन्ना प्रमुखों के काम को क्रास चेक किया जाएगा।