Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बांके बिहारी की शरण में पहुंचीं बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, कोरोना के खात्मे के लिए मानी मनौती

बांके बिहारी की शरण में बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवालआम श्रद्धालु की तरह साइना ने अपने पति के साथ बांके बिहारी मंदिर में की पूजा अर्चनासाइना ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी, साइना यूपी में स्मारकों के भ्रमण पर हैं निकलींनिर्मल राजपूत, मथुराभारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अपने परिवार के साथ सोमवार को भगवान बांके बिहारी की नगरी पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर पर माथा टेका। नेहवाल ने अपने परिवार के साथ-साथ देश में अमन और चैन के अलावा कोरोना के खात्मे की मन्नत मांगी। साइना इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। साइना नेहवाल ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।

साइना अपने पति पारूपल्ली कश्यप के साथ सोमवार को धर्म नगरी वृन्दावन पहुंचीं। यहां पहुंचने के बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया। साइना भगवान बांके बिहारी के मंदिर में आम श्रद्धालु की तरह पहुंची। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने ठाकुर जी के समक्ष अपना माथा टेका और परिवार के साथ देश में कोरोना महामारी से निजात दिलाने की मनौती मांगी। भगवान बांके बिहारी के मंदिर में साइना नेहवाल क़रीब 20 मिनट तक रुकीं। मंदिर में भगवान की विधि-विधान से पूजा करने के बाद मंदिर से रवाना हुईं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना ने इस बीच मीडिया से दूरी बनाए रखी। साइना भगवान बांके बिहारी के दर्शन के बाद निधिवन पहुंचीं और भगवान के प्राकट्य स्थल के दर्शन किये। निधिवन के पुजारी रोहित गोस्वामी ने उनको फूल माला और दुप्पटा के साथ प्रसाद भेंट किया। आगरा के लिए रवाना हो गईं साइनाजिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सोमवार को मथुरा आई थीं। भगवान बांके बिहारी के दर्शन के बाद वो निधिवन पहुंचीं। यहां उन्होंने स्वामी हरिदास और भगवान बांके बिहारी के प्राकट्य स्थली के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि नेहवाल उत्तर प्रदेश में स्मारकों के इतिहास को जानने के लिए निकली हैं। शर्मा ने कहा कि मथुरा में कई जगह धार्मिक स्थलों और स्मारकों के दर्शन के बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गईं।