Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विभिन्न नहर प्रणालियों हेतु प्राविधानित धनराशि 780.40 लाख रूपये स्वीकृत

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न नहर प्रणालियों हेतु प्राविधानित सम्पूर्ण धनराशि 780.40 लाख रूपये परियोजना के कार्यों पर वहन किये जाने हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस धनराशि के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग द्वारा 21 जून, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है इस धनराशि में चै0 चरण सिंह लहूचरा (बैराज)/नहर प्रणाली हेतु 305.35 लाख रूपये, अर्जुन सहायक नहर प्रणाली (वाणिज्यिक) हेतु 751.49 लाख रूपये तथा मध्यम सिंचाई आदि कार्यों हेतु 28.91 लाख रूपये व्यय किए जाएगे।