Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान, 26 से 30 जुलाई तक चलेगा सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। 26 से 30 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा।
विधानसभा द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी। मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में हुई बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई।
दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने भी मानसून सत्र को लेकर तैयारी की है। फिलहाल मानसून सत्र शुरू होने में अभी 1 महीने का समय है। वहीं मानसून सत्र के दौरान सभी विधायकों, मंत्री को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।