Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत, 4 घायल, बेटी का जन्मदिन मनाने दिल्ली से जा रहे थे आगरा

मरने वालों में दोनों लड़कियां हैं शामिलदिल्ली के रहने वाले हैं मृतक और घायलझपकी आने से हुआ हादसामथुरायूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लड़कियो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों की चिंताजनक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।बर्थडे पार्टी में भाग लेने के लिए जा जा रहे थेरविवार को दिल्ली के रहने वाले अमित शर्मा की बेटी गुनगन का जन्मदिन मनाने के लिए रिश्तेदारों के साथ आगरा के लिए निकले। जैसे ही कार थाना यमुनापार के यमुना एक्सप्रेसवे की माइल स्टोन संख्या 105 पर पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। थाना यमुनापार प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि श्रेया पुत्री मुकेश शर्मा, लवी पुत्री मोहित शर्मा की मौत हो गई है। वहीं, निशा पत्नी मुकेश, मुकेश शर्मा, जुगल किशोर, यश शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा घायल हो गए हैं। दो की हालत चिंताजनक बताई गई ह, जिन्हें जिले के निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस का टायर फटा, दो दर्जन की हालत गंभीरनींद की झपकी हादसे की वजहराकेश कुमार ने बताया कि यह सभी लोग आगरा एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह सभी लोग छतरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हादसा झपकी लगने से हुआ है।

You may have missed