Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पीएम मोदी : Vaccine से डरना नहीं है, ‘मैंने और मेरी मां दोनों ने वैक्सीन लगवा ली है’

Modi takes first dose of vaccine in second phase

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 78वें एपिसोड के दौरान देश को संबोधित कर रहे थे। अपने इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोरोना महामारी पर चर्चा की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने वैक्सीन से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न मुद्दों को अपने मन की बात कार्यक्रम में शामिल करते हैं।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि कोई अगर आपको भ्रमित करे तो आपको उनकी बातों में नहीं आना है। कोरोना अभी गया नहीं है, सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकी कोरोना से बचा जा सके। खुद भी वैक्सीन से नहीं डरना है और लोगों का भी डर निकालना है। वैज्ञानिकों पर भरोसा करना चाहिए, उन्होंने बहुत मेहनत से वैक्सीन बनाई है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन बेहद जरूरी है। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। पीएम ने कहा कि उन्होंने खुद और उनके मां ने भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सतना के एक साथी रामलोटन कुशवाहा ने सराहनीय काम किया है। रामलोटन ने अपने खेत में एक देशी म्यूजियम बनाया है। इस म्यूजियम में उन्होंने सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों का संग्रह किया है।

हमारे शास्त्रों में कहा गया है- “नास्ति मूलम् अनौषधम्अर्थात, पृथ्वी पर ऐसी कोई वनस्पति ही नहीं है जिसमें कोई न कोई औषधीय गुण न हो! हमारे आस-पास ऐसे कितने ही पेड़ पौधे होते हैं जिनमें अद्भुत गुण होते हैं, लेकिन कई बार हमें उनके बारे में पता ही नहीं होता! मध्य प्रदेश के सतना के एक साथी हैं श्रीमान रामलोटन कुशवाहा जी, उन्होंने बहुत ही सराहनीय काम किया है। रामलोटन जी ने अपने खेत में एक देशी म्यूजियम बनाया है। इस म्यूजिम में उन्होंने सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों का संग्रह किया है।

@BJP4India
हमारे शास्त्रों में कहा गया है- “नास्ति मूलम् अनौषधम्”
अर्थात, पृथ्वी पर ऐसी कोई वनस्पति ही नहीं है जिसमें कोई न कोई औषधीय गुण न हो!
हमारे आस-पास ऐसे कितने ही पेड़ पौधे होते हैं जिनमें अद्भुत गुण होते हैं, लेकिन कई बार हमें उनके बारे में पता ही नहीं होता!

छवि

@BJP4India
मध्य प्रदेश के सतना के एक साथी हैं श्रीमान रामलोटन कुशवाहा जी, उन्होंने बहुत ही सराहनीय काम किया है।
रामलोटन जी ने अपने खेत में एक देशी म्यूजियम बनाया है।
इस म्यूजिम में उन्होंने सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों का संग्रह किया है। #Mannkibaat

छवि