Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी: पैंट-शर्ट पहनकर खेत में उतरे डीएम, अफसरों के साथ की धान की रोपाई, नई पीढ़ी को दी नसीहत

किसानों को आधुनिक खेती का तरीका बताने के लिए सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह मंगलवार को खुद किसान बन गए। कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस में उन्होंने धान की रोपाई की। पैंट-शर्ट पहने डीएम को धान रोपते देख जहां लोग हतप्रभ थे, वहीं किसान-मजदूर उत्साह से लबरेज दिखे। डीएम को देखकर उनके साथ आए अन्य अफसरों ने भी धान की रोपाई में हाथ बंटाया।
डीएम अभिषेक सिंह मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए कृषि विभाग के मगुंराही फार्म हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां धान की तैयार नर्सरी के बारे में जानकारी ली। जब पता चला कि धान की रोपाई के लिए खेत तैयार है, तब डीएम कीचड़-मिट्टी की परवाह किए बिना मुख्य नहर से पैदल चलकर खेत पहुंचे।