Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूपी में प्रियंका को 2022 में सीएम चेहरा बनाने की तैयारी में कांग्रेस

लखनऊयूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी के साथ जुट गई हैं। कांग्रेस पार्टी भी इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि इस बार पार्टी को ऑक्सिजन देने की जिम्मेदारी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने खुद अपने कंधों पर ली है। इसी के चलते प्रियंका गांधी जुलाई के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश दौरे पर आ रही हैं। माना जा रहा है कि ये दौरा लंबा होगा। हालांकि, पार्टी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, दौरा लगभग तय है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रियंका गांधी हो सकती हैं मुख्यमंत्री का चेहरा!कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। इसकी घोषणा संभवत: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है। उससे पहले प्रियंका यूपी की नेता, हिंदू नेता और आम नेता की छवि बनाना चाहती हैं।