Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एक-दो दिन में भाजपा घोषित कर देगी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम,

Default Featured Image

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर  डॉ. वीके सिंह के निर्वाचित होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर लोगों की नजर टिकी हुई हैं। इंतजार इस बात का भी है कि भाजपा और सपा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में किसे अपना उम्मीदवार बनाती हैं। चर्चा है कि एक-दो दिन में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य द्वारा किए जाने की संभावना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के पहले ही भाजपा की कोर कमेटी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए थे। इन नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए उसे प्रदेश संगठन को भेजा गया।

बताया जा रहा है प्रदेश संगठन को एक-दो नामों पर एतराज है। इसलिए कोर कमेटी एक बार फिर से विचार-विमर्श कर रही है। सोमवार को संशोधित सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव के प्रत्याशियों की सूची पार्टी जारी कर देगी। इस बार प्रयागराज में तीन ब्लॉक बढ़ जाने की वजह से 20 की जगह 23 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं। चर्चा है कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के परिवार से भी किसी एक को ब्लॉक प्रमुख बनाया जा सकता है।

रेखा सिंह और अशोक सिंह के पुत्र धनवंत सिंह और पुत्रवधु प्रगति सिंह यमुनापार के वार्ड नंबर क्रमश: 76 एवं 57 नंबर से बीडीसी के पद पर निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. वीके सिंह का प्रस्तावक बनने के साथ ही रेखा सिंह द्वारा दस से ज्यादा पंचायत सदस्यों को पार्टी के पाले में लाया गया। इस वजह से पार्टी उनके परिवार के किसी एक सदस्य को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशी बना सकती है। भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता बताते हैं ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम एक दो दिन में घोषित हो जाएंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर  डॉ. वीके सिंह के निर्वाचित होने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर लोगों की नजर टिकी हुई हैं। इंतजार इस बात का भी है कि भाजपा और सपा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में किसे अपना उम्मीदवार बनाती हैं। चर्चा है कि एक-दो दिन में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य द्वारा किए जाने की संभावना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के पहले ही भाजपा की कोर कमेटी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए थे। इन नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए उसे प्रदेश संगठन को भेजा गया। बताया जा रहा है प्रदेश संगठन को एक-दो नामों पर एतराज है। इसलिए कोर कमेटी एक बार फिर से विचार-विमर्श कर रही है। सोमवार को संशोधित सूची भेज दी जाएगी। इसके बाद ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव के प्रत्याशियों की सूची पार्टी जारी कर देगी।

इस बार प्रयागराज में तीन ब्लॉक बढ़ जाने की वजह से 20 की जगह 23 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं। चर्चा है कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के परिवार से भी किसी एक को ब्लॉक प्रमुख बनाया जा सकता है।