Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Ayodhya News: केशव प्रसाद मौर्य बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपमुख्यमंत्री से कम न समझे

मयंक श्रीवास्तव, अयोध्यारामनगरी अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) ने डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल को बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह परियोजना अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर और अंबेडकर नगर के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपमुख्यमंत्री से कम न समझे।घर तक बनेगी सड़कउपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद जवान और आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस जवान के घर तक अब जय हिंद वीर पथ बनेगा। हमारी सरकार सड़क जयहिंद वीर पथ के नाम से बनाएगी। साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कार सेवकों के घर तक सड़क बनाने की भी घोषणा की। राम भक्त कार सेवक के नाम से सड़क बनेगी। प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक भी सड़क बनेगी। स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़कें बनेंगी।अजीत सिंह हत्याकांड मामले में बाहुबली धनंजय सिंह भगोड़ा घोषित, पत्नी बनी हैं जिला पंचायत अध्यक्षकार सेवक स्व. राम अचल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण कियाउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रुदौली के शुजागंज में राम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदानी कार सेवक स्व. राम अचल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही रुदौली रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज का जायजा लिया।