Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पुरानी रंजिश में खेत में शौच करने गए वृद्ध की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

Default Featured Image

मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार की सुबह हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने लाठी डंडे से पीट पीटकर वृद्ध को लहुलुहान कर दिया। इतना ही नहीं वृद्ध की सांसें नहीं थमी तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। मामला मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव का है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने पूछताछ और मौका मुआयना के साथ की हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के अनुसार, विदापुर निवासी चुन्नीलाल यादव (65) और मूलचंद यादव पट्टीदार हैं। विदापुर मार्ग पर काफी अरसे से घर बना के रह रहे हैं। पुरानी जमीन को लेकर दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। वहीं कुछ दिन पूर्व खेत में पशु चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मूलचंद उर्फ करिया का आरोप था कि चुन्नीलाल यादव उनके खेत में पशु चरा रहे थे। उसी को लेकर दोनों लोगों में विवाद हुआ था।
इसी बीच शुक्रवार की सुबह चुन्नीलाल यादव मूलचंद यादव के खेत में शौच कर रहे थे। पता चलने पर मूलचंद यादव वहां पहुंचे। शौच करने की बात को लेकर दोनों लोगों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की जान पर भारी पड़ी। चुन्नीलाल के परिजनों का आरोप है कि मूलचंद और उसके पुत्रों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर चुन्नीलाल की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर कछवां थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।