Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सपा के गढ़ में BJP का ‘टूरिज्म प्लान’, IIT रुड़की की मदद से फिरोजाबाद में बनेगा पिकनिट स्पॉट

फिरोजाबादसुहागनगरी कहे जाने वाले फिरोजाबाद में वैसे तो टूरिज्म के लिए अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार की उदासीनता और जन प्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते अभी तक यहां टूरिज्म के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। अब भाजपा विधायक ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कृत्रिम झील बनाने के प्रयास शुरू कराए हैं। सपा के गढ़ में भाजपा का राजसपा का गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में अब भाजपा राज स्थापित है। सांसद से लेकर विधायक तक भाजपा के हैं। ऐसे में सुहागनगरी को टूरिस्ट प्लेस बनाने की तैयारी है। वैसे तो फिरोजाबाद में ऐतिहासिक धरोहरों की कमी नहीं है लेकिन अनदेखी के चलते उनकी दुर्दशा हो रही है।

सुहागनगरी के नाम से विख्यात फिरोजाबाद को अलग पहचान दिलाने के प्रयास अब शुरू कर दिए गए हैं। यमुना किनारे यहां राजा चन्द्रसेन का महल था जिसके अवशेष आज भी वहां स्थित हैं। गांव चन्द्रनगर के समीप यमुना बह रही है। इसके अलावा यहां ऐतिहासिक हजरत शाह सूफी की दरगाह भी है।हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है शहरहिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक इस दरगाह पर प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर उर्स का आयोजन होता है। यमुना के निर्मल बहते पानी के किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान जी का मंदिर अपने आप में चमत्कारिक है।

यह स्थान श्रद्धालुओंं के लिए आस्था का केन्द्र बिंदु है। अब शहर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से इस मंदिर के पीछे यमुना के बीहड़ में कृत्रिम झील बनाने की तैयारी है। इस झील को बनाने के पीछे पर्यटकों को आकर्षित करना होगा। इस झील के लिए शहर विधायक समेत अन्य अधिकारियों ने स्थल का मौका मुआयना किया है।16 हैक्टेयर भूमि पर होगा निर्माण200 बीघा करीव 16 हेक्टेयर जमीन पवर कृत्रिम झील बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि इस भूमि के पास से बहने वाली यमुना नदी का पानी इस में एकत्रित करके एक विशाल झील का निर्माण कराये जाने हेतु शासन में लगातार पैरोकारी की गई है। यमुना किनारे सुंदर रमणीक पिकनिक स्पॉट बन कर तैयार हो जाएगा। आईआईटी रुड़की को साढ़े चार लाख रुपयों की धनराशि इसके लिए प्रदान की गई थी।