Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वाराणसी की आठों ब्लॉक प्रमुख की सीट पर भाजपा और सहयोगी दल का कब्जा

आठों ब्लॉक के प्रमुख पदों पर भाजपा और उनके सहयोगी दल अपना दल एस का कब्जा हो गया। सपा का चरखा दांव काम नहीं आया। भाजपा और अपना दल एस ने नामांकन के साथ ही चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत दिलाई थी।बाकी चार सीटों पर शनिवार को सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे के बाद मतगणना हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। कहीं वोट को लेकर आपत्ति जताई गई। कहीं नियम कानून को लेकर नोकझोंक हुई।

चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, पिंडरा में भाजपा प्रत्याशी जीते तो बड़ागांव से अपना दल एस की प्रत्याशी विजयी घोषित की गई। इन सभी को जीत के बाद प्रमाणपत्र दिया गया। चिरईगांव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार को 68 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी हीरावती को 45 मत मिले। काशी विद्यापीठ में भाजपा प्रत्याशी रेनू पटेल को 88 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा की रीता यादव को 16 मत मिले। यहां 12 मत अवैध पाए गए।

बड़ागांव में भाजपा प्रत्याशी नूतन को 69 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी निर्दल सुजीत कुमार सिंह को 45 मत मिले। यहां एक मत अवैध पाया गया। पिंडरा में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र को 71 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील को 64 मत मिले। यहां दो मत अवैध पाए गए। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ। जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया है।आठों ब्लॉकों के प्रमुख के नाम सेवापुरी से रीना कुमारी (भाजपा) निर्विरोध बड़ागांव से नूतन (अपना दल एस)  पिंडरा से धर्मेंद्र (भाजपा) हरहुआ से विनोद कुमार उपाध्याय (भाजपा) निर्विरोध चोलापुर से लक्ष्मीना देवी (भाजपा) निर्विरोध चिरईगांव से अभिषेक कुमार (भाजपा)काशी विद्यापीठ से रेनू पटेल (भाजपा)आराजीलाइन से नगीना (अपना दल एस) निर्विरोध