Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चाकू की नोंक पर पिता बेटी से कर रहा था रेप का प्रयास, तभी महिला पहुंच गई

मिर्जा गुलजार बेग, मुजफ्फरनगरएक कलयुगी पिता ने चाकू की नोंक पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अचानक से पहुंची पत्नी ने यह सब देखा तो वह अपना आपा खो बैठी और उसने बामुश्किल आरोपी के चंगुल से पुत्री को बचाया। आरोपी के चाकू से पुत्री और पत्नी को घायल कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी और पु़त्री को जान से मारने की भी धमकी दी है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया है।क्या है पूरा मामलाभोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर दी है।

तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी लगभग 20 वर्ष पहले एक युवक के साथ हुई थी। युवक अय्याश और शराबी किस्म का है। जिसका कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। आरोप है कि युवक अपनी नाबालिग पुत्री पर भी बुरी नीयत रखता है, जिस कारण पति-पत्नी के बीच में कई बार झगड़ा हो चुका है। मंगलवार को महिला दुकान पर सामान खरीदने गई थी, तभी उसका पति घर आया और अपनी पुत्री को घर में अकेला पाकर चाकू की नोंक पर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।