Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भव्य मंदिर में विराजमान होंगे राम लला

अयोध्या में 2 दिनों तक चली राम मंदिर निर्माण कार्यों के लेकर समीक्षापूरे 70 एकड़ का विकास कार्य 2025 तक कर लिया जाएगास्थानीय अयोध्या नगरी के संतों-साधुओं के सुझाव भी मास्टर प्लान में शामिल होंगेमयंक श्रीवास्तव, अयोध्याराम मंदिर का निर्माण कार्य इस समय युद्ध स्तर पर चल रहा है। 2023 के अंत तक राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे और श्रद्धालु दर्शन भी सकेंगे। वहीं, पूरे 70 एकड़ का विकास कार्य 2025 तक कर लिया जाएगा।

जिसमें राम मंदिर निर्माण की समीक्षा की गई।बारिश का पानी सोखने के लिए ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगाश्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, मंदिर की प्लिंथ (स्तंभ के नीचे का हिस्सा) के लिए मिर्जापुर के पत्थर का उपयोग किया जाएगा। मिर्जापुर पत्थर के लिए आर्डर भी दे दिया गया है। पहला जत्था परिसर में पहुंच भी चुका है। प्लिंथ के वाटर प्रूफिंग के लिए प्लिंथ के चारों ओर ग्रेनाइट पत्थर की तीन लेयर लगाई जाएगी। ग्रेनाइट पत्थर बारिश के पानी को सोखने में मददगार सिद्ध होता है।