Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फेसबुक पर 1 तस्वीर से फसाद,

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कस्बे में फेसबुक पर एक किशोरी की तस्वीर सार्वजनिक करने के मामले में शिकायत करने पर आक्रोशित एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किए गए हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। इस मामले में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गयी। इस हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो लोगों को स्थिति गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालात के मद्देनजर कस्बे में बड़े पैमाने पर पुलिस तथा पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।