Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देवरिया में नौका विहार कर रही 5 लड़कियां ताल में डूबीं,

देवरियादेवरिया जिले में एक दर्दनाक घटना शुक्रवार की शाम को हुई। ताल में नौका विहार करने आई पांच लड़कियां अचानक नाव पलटने से डूब गईं। इस घटना में तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो लड़कियों को किसी तरह बचा लिया। घटना भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव स्थित महादेवा ताल की है।रिश्तेदार के घर मुंडन में आई थीं लड़कियांगड़ेर गांव निवासी रामईश्वर निषाद के घर बच्चे का मुंडन संस्कार था। जिसमें शामिल होने उनके सभी रिश्तेदार आए हुए थे। दोपहर में मुंडन के बाद शाम को गड़ेर गांव की रितु, सपना, शीतल और मौसा के घर आई रतन निवासी जिला मऊ के ग्राम धोसी पकड़ी व फूफा के घर आई नंदनी निवासी बड़हलगंज जिला गोरखपुर गांव के बगल में स्थित महादेवा ताल की तरफ घूमने चली गईं।

वहां ताल में छोटी नाव पर सवार होकर सभी नौका विहार करने लगीं। लड़कियों के साथ में गया परिवार का ही एक किशोर नाव संचालित कर रहा था।प्रेमिका के परिजनों ने शाहजहांपुर से युवक का किया अपहरण, हथौड़े से मारकर हरदोई में फेंकाताल में अनियंत्रित होकर पलट गई नावइसी बीच नाव गहरे पानी में चली गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। पांचों लड़कियां अपने आप को डूबते देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और लड़कियों को बचाने में जुट गए। तीन लड़कियां नाव के नीचे दब गई थीं। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां एवं साथ में गए किशोर को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नंदन, रतन और रितु को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोर समेत दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।