Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रियंका गांधी, पुलिस आई तो लिखा- कोरोना तो पंचायत चुनाव के समय भी था

प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुचींहजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद धरने पर बैठ गईं3 दिन पहले से प्रियंका गांधी का यूपी दौरा तय हो गया थालखनऊकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुची हैं। प्रियंका गांधी लगभग 1:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद आलमबाग चारबाग होते हुए सबसे पहले गोखले मार्ग स्थित आवास पर गईं। लगभग आधे घंटे रुकने के बाद प्रियंका गांधी हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची। अपराह्न 3:30 बजे प्रियंका गांधी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद यूपी में आमजन के तमाम मुद्दों को लेकर वहीं मौन अनशन पर बैठ गईं। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने जब कोविड नियमों का हवाला दिया तो प्रियंका गांधी ने कहा कि कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था। हालांकि, मौन अनशन पर होने के कारण प्रियंका गांधी ने एक कागज पर लिखकर ये बात कही। लखनऊ में लगा भीषण जामलगभग 3 दिन पहले से प्रियंका गांधी का यूपी दौरा तय हो गया था। बीते गुरुवार को प्रियंका गांधी का प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद लखनऊ पुलिस प्रशासन जाम पर रोक लगाने में पूरी तरह फेल दिखाई पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर आलमबाग चारबाग के रास्ते हजरतगंज तक लोग घंटों जाम में जूझते रहे।