Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP में रेप के बाद कुल्हाड़ी से काट कर महिला की हत्या!

बकरी चराने गई थी महिला साथ ले गई कुल्हाड़ी से ही की गई हत्यामहिला का रक्तरजिंत शव मोरंग खदान के गड्ढे में मिला सुमित शर्मा, बांदा
बांदा में एक दिल दहलाने देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक 52 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के बेटे का आरोप है कि मां की रेप के बाद हत्या की गई है। इसके साथ ही पुलिस पर बिना जांच किए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। महिला का रक्तरजिंत शव मोरंग खदान के गड्ढे में मिला था।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला बीते सोमवार दोपहर बकरियां चराने के लिए गई थी। महिला का पति देर शाम काम से घर लौटा तो उसने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। पड़ोसियों ने महिला के पति को बताया कि बकरियां चराने के लिए गई है। घर के बाहर बैठकर पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। इसके बाद बकरियां कुछ देर बाद खुद वापस लौट आईं, लेकिन पत्नी नहीं लौटी। इसके बाद उसने ग्रामीणों के साथ देररात पत्नी की तलाश शुरू की। पत्नी का शव मोरंग खदान के गड्ढे में मिला। सूचना पर पहुंचे बेटे ने बताया कि जिस कुल्हाड़ी को साथ लेकर मां जाती थी, उसी कुल्हाड़ी से उसकी हत्या की गई है।