Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

RSS नेता बनकर BJP नेत्री को पद दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख, पुलिस नहीं दर्ज कर रही FIR

Default Featured Image

कानपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बीजेपी संगठन में महत्वपूर्ण पद दिलाने के नाम पर ठगी का खेल सामने आया है। एक ठग ने खुद को संघ का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल से 25 लाख की ठगी कर ली। ठग ने पूजा बंसल को संगठन में महत्वपूर्ण पद दिलाने के नाम ठगी की है। इसके साथ ही ठग ने राम मंदिर निर्माण, सरकारी पदों में नौकरी लगवाने और कई भाजपा नेताओं को पद दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल मूलरूप से मेरठ के शास्त्री नगर की रहने वाली हैं। पूजा बंसल ने बीते शुक्रवार शाम कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेस कर दर्द बयां किया। पूजा बंसल ने बताया कि संचेडी के इटारा में रहने वाला ठग अपना नाम आशीष परास बताता है। जबकि उसका असली नाम विष्णु बाबू दिवाकर है। यह खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रचारक बताता था।

पद दिलाने के नाम 25 लाख की ठगी
पूजा बंसल ने बताया कि बिष्णु बाबू दिवाकर ने मुझे आयोग में चेयरमैन का पद दिलाने का झांसा दिया था। उसने मुझसे 25 लाख की ठग लिए। मैंने कुछ रुपए कैश और एक बड़ी रकम उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। काफी समय तक पद नहीं मिलने पर उसके बारे में जांच पड़ताल शुरू की तो, पता चला कि यह बहुत बड़ा जालसाज है। भाजपा के कई नेताओं के साथ ठगी कर चुका है। सभी को अपना नाम अलग-अलग बताता है।