मकान मालिक ने शुक्रवार को निकले सांपों को मार दिया था फिर दोबारा शनिवार को निकले तो जमीन की खुदाई की, जहां बड़ी संख्या में मिलेइतनी ज्यादा संख्या में सांपों के निकलने से लोगों में दहशत हैंमुकेश पटेल, कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला विकासखंड के अमडरिया गांव में विनोद गुप्ता के घर से 41 सांप निकलने से गांव में दहशत फैल गई। विनोद गुप्ता के घर के आसपास के घरों के लोगों में डर बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को भी तीन सांप निकले थे, जिसे घर के व्यक्ति ने मार दिया। उसके बाद शनिवार को भी एक सांप निकला उसे भी मार दिया गया। इसके बाद घर के सदस्यों को शक हुआ कि और भी सांप यहां हो सकते हैं। जिसके बाद घर के जमीन की खुदाई करने लगे तो एक ही साथ लगभग 41 से अधिक सांप और अंडे मिले। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।
राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले का कानपुर कनेक्शन, पोर्न फिल्मों की कमाई दो बैंको में होती थी जमा
2 दिन के अंदर एक ही घर से 41 से अधिक सांप निकलने की जानकारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। गांव के लोगों में एक साथ इतने अधिक संख्या में सांपों को देखकर भय का माहौल पैदा हो गया है।
More Stories
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग
पत्नी ने अपने नौकर को बुलाया घर, फिर पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया, हत्या की वजह बताई