Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बीवी की हत्या करने के बाद बन गया ‘पुजारी’! ओडिशा में 9 साल तक काटी फरारी…अब पकड़ा गया पति

पत्नी की हत्या के बाद 9 साल से ओडिशा में छिपकर रहता था पतिगाजियाबाद पुलिस ने किया अरेस्ट, पुजारी बनकर दिया चकमा29 सितंबर 2012 को गोली मारकर पत्नी की हत्या का है आरोपआरोपी मनोरंजन पर आईजी रेंज ने रखा था 50 हजार का इनामगाजियाबाद
पत्नी से विवाद के बाद बीच सड़क पर उसकी गोली मारकर हत्या करने वाले पति को 9 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इतने साल से ओडिशा में छिपा हुआ था। गाजियाबाद के एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2012 को वसुंधरा में गीता नाम की महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। इस मामले में टीम ने ओडिशा पुलिस की मदद से आरोपी को जगतसिंहपुर (ओडिशा) से गिरफ्तार किया।

पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम मनोरंजन है। आरोपी पर आईजी रेंज की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। इस दौरान वह पुजारी बनकर छिपा हुआ था। वह लोगों के घरों में पूजा-पाठ करवाया करता था।

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के सामने प्रेमी का मर्डर, प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला, परिजनों ने आरोपियों के दरवाजे पर जलाई चिता

पत्नी से संबंध खराब होने पर मारी थी गोली
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि वह गाजियाबाद में रहता था और कलर लैब चलाता था। 2007 में उसकी गीता से शादी हुई थी। 2010 में विवाद के बाद वह उससे अलग हो गई। इसके बाद वह किसी अन्य व्यक्ति से मिलने-जुलने लगी थी। इसी से नाराज होकर उसने घर लौटते वक्त अपनी पत्नी को गोली मार दी थी। इस मामले में मृतका के भाई की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था।

मुंब्रा में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा वाले घर का सामान कुर्क, आरोपी नहीं मिला
इस मामले में पूर्व की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर उसके ओडिशा वाले घर के सामान की कुर्की की गई। इस दौरान पुजारी बनकर वह अपने घर के आसपास ही था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस मामले में ओडिशा पुलिस से बातचीत के बाद उनके सहयोग से पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर गाजियाबाद लाया गया।