Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजीव राय ने कहा- SP की सरकार बनी तो फर्जी प्रताड़ना के केस वापस लिए जाएंगे

Default Featured Image

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने ऑक्सिजन की कमी से हुई मौतों पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राय नगर क्षेत्र के एक निजी प्लाजा पर सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि नदियों में तैरती लाशें तो कुछ और ही बयां कर रही हैं। अपनों को खोने वाली जनता इस निष्ठुर सरकार को दोबारा नहीं चुनेगी।

राजीव राय ने कहा कि 2022 में एसपी की सरकार बनती है तो प्रताड़ना के फर्जी केस वापस लिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रताड़ित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि सच बोलने वालों की आवाज दबाई जा रही है।

राजीव राय ने सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए इसे अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार कहा। करोना काल में ऑक्सिजन की कमी से हुई मौतों पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए सरकार पर हमला बोला। कोरोना काल का जिक्र करते हुए कोरोना के प्रबंधन में सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने सरकार से प्रश्न पूछा कि अगर यह मौतें ऑक्सिजन से नहीं हुई तो फिर कैसे हुई, सरकार सही तथ्य बताए।

ओडिशा में पुजारी बनकर रह रहा था पत्नी का ‘हत्यारा’, 9 साल बाद गाजियाबाद पुलिस ने दबोचा
जाने किसके पढ़ाई का खर्च उठायेगें राजीव राय
जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा 10 बच्चों का पढ़ाई और उनके दवाई के पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाने की घोषण की। कोरोना काल में एसपी ने लोगों की सहायता की। पीड़ित लोगों को राशन व दवाइयां पहुंचाई। उन्होंने थानों पर वसूली के आरोप लगाते हुए मौजूदा डीएम और एसपी के आचरण पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया। एसडीएम पर भी गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से भवनों को तोड़ा जा रहा है और शिकायत करने पर आला अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज कर दिया जा रहा है।