Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ट्रांसजेंडर ने लड़की से की शादी…होनी है सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी, पुलिस के पास पहुंचा मामला

गोरखपुर की एक लड़की से ट्रांसजेंडर की शादी पर विवादयुवती के परिवार ने अपहरण करने का लगाया आरोप, केसट्रांसजेंडर की दिल्ली में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी होनी हैलड़की ने पुलिस के सामने कहा- अपनी मर्जी से शादी की हैगोरखपुर/फरुर्खाबाद
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ट्रांसजेंडर की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल ट्रांसजेंडर ने युवती से शादी की। लेकिन युवती के परिवार वालों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है।

गोरखपुर की एक लड़की से शादी करने वाली एक ट्रांसजेंडर के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला गोरखपुर का है। युवती के पिता ने ट्रांसजेंडर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गोरखपुर पुलिस ने ट्रांसजेंडर की पहचान पूजा उर्फ अंकित के रूप में की है। आगे की जांच के लिए पुलिस उसे गोरखपुर ले गई।

पालघर में ट्रांसजेंडर चला रही थी सेक्स रैकेट

उधर ट्रांसजेंडर की ‘पत्नी’ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रांसजेंडर और लड़की ने हालांकि पुलिस के सामने कहा कि वे वयस्क हैं। उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार शादी की है और साथ रहना चाहते हैं। ट्रांसजेंडर ने पुलिस को बताया है कि दिल्ली में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी से पहले उसका प्रारंभिक उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी दीन बंधु ने बताया कि भगेलू प्रसाद ने ट्रांसजेंडर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। साथ ही उस पर अपनी बेटी को लालच देने का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है, ‘जांच के दौरान, यह पता चला कि भगेलू प्रसाद और बलबीर सिंह यादव का परिवार, जो ट्रांसजेंडर के पिता हैं, अच्छे दोस्त थे। वे अकसर एक-दूसरे से मिलने जाते थे।’ ट्रांसजेंडर की मां राजेश्वरी ने मीडिया को बताया कि बच्ची और गोरखपुर की लड़की वयस्क है। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। यह शादी 20 जुलाई को हुई थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनके ट्रांसजेंडर बच्चे के लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर