Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गाजियाबाद DM की सराहनीय पहल….

दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाने के उद्देश्य से गाजियाबाद के जिलाधिकारी आरके सिंह ने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सभी दिव्यांगों के समय पर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कहा गया है। दिव्यांगों की ओर से लगातार मिल रही शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने साफ कहा कि प्रत्येक सोमवार को दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचेंगे और वहां पहुंचने वाले सभी दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनवाएंगे।

हापुड़ में BJP विधायक को गंदे पानी में चलाया, पहुंचे थे अपने विधानसभा क्षेत्र, वीडियो वायरल
दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए बनाई विशेष योजना
जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उसके बावजूद भी उनके प्रमाण पत्र नहीं बन पाते हैं। इससे वह सरकार की योजना से वंचित रह जाते हैं, इसलिए दिव्यांगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला संयुक्त अस्पताल में इनके सर्टिफिकेट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। इसका जिम्मा जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को सौंपा गया है। वह खुद हर सोमवार को जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचकर दिव्यांगों की इस समस्या का समाधान करेंगे। साथ ही जरूरतमंदों को व्हीलचेयर और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराएंगे।