2 अगस्त 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती 3 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की उनकी रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। वे अपने समय की समस्याओं के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील रहे। उनका काव्य जन-जागरण और नैतिक चेतना से ओतप्रोत था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्भभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय सहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगीं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
‘हरा सोना’ इस बार होगा और नुकसान, तेंदूपत्ता संग्रहणकों को 5500 प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान
बोरे बासी दिवस आज: गर्मी के दिनों में आप भी शामिल करें बोरे बासी, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
छत्तीसगढ़ समाचार: सराफा व्यापारियों ने की नाबालिगों की गिरफ्तारी…पुलिस ने किया गिरफ्तार