Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

BJP में शामिल होने की अटकलों पर ये क्या बोल गए सुभासपा उपाध्यक्ष?

Default Featured Image

राजनीति में बयानों और मुलाकातों के अलग ही निहितार्थ होते हैं। मंगलवार सुबह सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की एक घंटे की मुलाकात ने सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया कि राजनीति में कुछ भी संभव है। इसी बयान के बाद सुभासपा के एक बार फिर से एनडीए में जाने की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। इन्ही अटकलों के बीच अब सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बीजेपी से गठबंधन की खबरों का खंडन किया है।

पार्टी में उभरे अलग सुर!
2019 के आम चुनावों से पहले सुभासपा ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया था। उसके बाद से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों से बीजेपी को असहज करते आए हैं। 2022 के चुनावों के लिए असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बना कर ओम प्रकाश राजभर मैदान में ताल ठोंक रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह लखनऊ में स्वतन्त्र देव सिंह के साथ मुलाकात और उसके बाद बयान ने राजनीतिक गलियारों में सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया कि क्या ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर बीजेपी के साथ जाएंगे ?
बयान पर किरकिरी होते देख अब सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान विधायक होने के नाते किसी भी दल के अध्यक्ष से मिल सकते हैं। उसको राजनीति के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।