Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- UP में SP-BSP से नहीं होगा गठबंधन…

रविवार को अगस्त क्रांति की पूर्व संध्या पर बिठूर में कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान समरोह रखा था। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कानपुर पहुंचे थे। कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने गंगा बैराज पर अजय कुमार लल्लू का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

राजीव गांधी त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे: लल्लू
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राजीव गांधी त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे। राजीव गांधी ने इस देश को अपने खून से सींचा है। देश के मान-सम्मान को बचाने के लिए अपने लहू को बहाया है। राजीव गांधी के तमाम गाथाओं को चाहे कंप्यूटर युग की शुरुआत हो या फिर पंचायत राज के जनक और पंचायती राज में आरक्षण की प्रक्रिया हो, उसे लागू करने का काम राजीव गांधी ने किया था। मैं समझता हूं कि नाम बदल देने से राजीव गांधी के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी…

You may have missed