Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बनारस में फहराया गया 140 फीट ऊंचाई पर तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस का उल्लास जन-मन पर छाया

स्वतंत्रता दिवस का उल्लास बनारस के जन-मन पर नजर आया। शहर में गंगा घाट से लेकर गलियों तक तिरंगे में रंगे काशीवासी नजर आए। चौकाघाट पर सबसे अधिक ऊंचाई 140 फीट पर तिरंगा फहराया गया जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहा।

चौकाघाट पर क्रेन संचालक प्रदीप गुप्ता, साहिल गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ क्रेन के जरिये बनारस में सबसे अधिक 140 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया। दिनभर राष्ट्रीय ध्वज आसमान में अपनी आन-बान और शान से लहराता रहा। साहिल ने बताया कि इतनी ऊंचाई पर बनारस में दूसरी बार राष्ट्रध्वज फहराया गया। हम लोग पिछले तीन वर्षों से ध्वजारोहण कर रहे हैं लेकिन यह दूसरा मौका है, जब इतनी ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया है।

तीन क्रेन की मदद से हुआ ध्वजारोहण
झंडे को फहराने के लिए तीन क्रेन की मदद ली गई। पिछले साल 135 फीट ऊंचाई पर ध्वजारोहण हुआ था। अगले साल हमारा लक्ष्य है कि इसको दो सौ फीट तक फहराया जाएगा। इसके पहले बनारस और कैंट रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया है। जो अब तक बनारस में सबसे अधिक ऊंचाई पर था।