Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, -25 डिग्री तापमान और बर्फबारी से जमने लगा था नीतीश का शरीर

हाइलाइट्सओम बिरला ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा दिया था नीतीश 13 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस के बेस कैंप 3,850 मीटर तक पहुंच गए थेस्वच्छ भारत, स्वच्छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का संदेश दियागोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह एक बार फिर अपने शहर का सम्मान बढ़ाया है। नीतीश 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह कर एक बार फिर खुद को साबित किया है। इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था।

नीतीश सिंह गोरखपुर से सात अगस्त को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे। 10 अगस्त को वह यूरोप महाद्वीप के रूस के मास्को शहर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने 11 अगस्त को यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस के लिए चढ़ाई शुरू की। वह 13 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस के बेस कैंप 3,850 मीटर तक पहुंच गए थे।

माइनस डिग्री तापमान में नहीं डगमगाए नीतीश
14 अगस्त को नीतीश रात के 11:30 बजे से माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए निकले। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 80 से 100 की रफ्तार से हवा चल रही थी। शरीर जमा देने वाला माइनस 25 डिग्री का तापमान भी था, लेकिन नीतीश का हौसला नहीं डगमगाया। नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,842 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।

जागरूकता का दिया संदेश
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बात करते हुए नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था। चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस 25 डिग्री तापमान और ऊपर से बर्फबारी होने की वजह से शरीर पूरी तरह से जमने लगा था। बर्फबारी की वजह से दिमाग भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में दिमाग को स्थिर रखते हुए चढ़ाई शुरू की और अपने लक्ष्य पर पहुंच कर भारत का तिरंगा लहराया। हर बार जनजागरूकता का संदेश देने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह इस बार अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से वैश्विक महामारी मासिक धर्म के जागरूकता का संदेश दिया है। उसके साथ स्वच्छ भारत, स्वच्छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का भी संदेश दिया।

सिद्ध योगी और चमत्कारिक संत थे देवरहा बाबा, इंदिरा गांधी से लेकर जॉर्ज पंचम तक दर्शन को आए थे
अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा
नीतीश ने इससे पहले भी कई करनामे किए हैं। 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17,598 फीट बेस कैंप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। 2018 में लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6,124 मीटर से सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया। 2019 में अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16,600 फीट की चढ़ाई की। 2019 में मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। 2020 में उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9,000 फीट की चढ़ाई की। 2020 में माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19,081 फीट चढ़ाई की। 2021 में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। किन्नर समुदाय को जोड़ने का संदेश दिया।