Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

केशव मौर्या ने 2022 मिशन के लिए भरी हुंकार, बोले- अखिलेश मायावती की सरकार में कुछ का साथ-कुछ का होता था विकास

Default Featured Image

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शुक्रवार को हमीरपुर में 2022 मिशन के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर अबकी बार विपक्षी दलों का खाता जनता बंद करेगी।

केशव मौर्या निर्धारित समय से करीब डेढ घंटे देरी से आए। उनके आने से पहले मूसलाधार बारिश से कार्यक्रम स्थल पानी भर गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सभा में कहा कि बुंदलेखंड समेत समूचे सूबे की जनता का भरोसा योगी और मोदी पर है और इसी भरोसे के बलबूते 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 325 सीटें जीतेगी। उन्होंने जिले को बड़ी परियोजनाओं की सौगात देते कहा कि हम ही परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

पिछली सरकारों में था घोर कलियुग
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती की सरकार में घोर कलियुग था। विकास कार्य कागजों पर होते थे। सरकार के लोग और ठेकेदार की मिलीभगत से सारा खेल होता था, लेकिन बीजेपी की सरकार में धरातल पर विकास कार्य हो रहे हैं। बताया कि पहले कुछ का साथ-कुछ का विकास होता था। उन्हीं लोगों की तिजोरियां भरती थी, लेकिन अब मोदी और योगी की सरकार में योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।

डेढ़ लाख करोड़ की धनराशि ही किसानों के खाते में गई है। गरीबों को सरकार की योजनाओं से लाभ मिल रहा है, जबकि पिछली सरकारों में 85 फीसदी धनराशि भ्रष्टाचारियों के तिजोरियों में चली जाती थी। कहा कि जनता के आशीर्वाद से फिर बीजेपी सत्ता में आएगी और विपक्षी दलों का खाता भी बंद होगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री की डिमांड पर यमुना नदी पर पुल बनवाने का एलान
केशव मौर्या ने केद्रीय राज्यमंत्री साध्वीं निरंजन ज्योति की डिमांड पर पत्योरा गांव के पास जाफरगंज-बिन्दौर मार्ग के यमुना नदी पर 106 करोड़ की लागत से पुल बनाए जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज निरंजन ज्योति यहां नहीं हैं, लेकिन उनके गांव पत्योरा में यमुना नदी पर पुल बनाए जाने की मांग को पूरा किया जा रहा है।

भूमि पर रखने बाद फिर नहीं उठे थे बागेश्वर… कश्मीर से कसौदन समाज लेकर आया था शिवलिंग
उन्होंने चन्द्रावल नदी पर 1572.58 लाख की लागत से एक पुल और मार्ग निर्माण कराए जाने की परियोजना का शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने मंच से ही लोनिवि के 172.26 करोड़ के 69 परियोजनाओं, विश्व बैंक के 350 करोड़ की लागत से 73 किमी लम्बी सड़क निर्माण कराए जाने की परियोजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने 0.684 करोड़ की लागत के 94 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।