Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Drugs smuggling: कार में खुफिया केबिन बनवाकर ओडिशा से लाए 85 किलो गांजा, NCR में होनी थी सप्लाई, गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा

गाजियाबाद में विजय नगर थाना पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनसीआर में नशे की इस खेप को सप्लाई करने का प्लान था। उड़ीसा से यह खेप मंगाई गई थी। तस्करी के लिए आरोपित ने कार को मॉडिफाई कराया था।

एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपित का नाम संजय है। वह सुदामापुरी का रहने वाला है। संजय को पहले 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। बाद में पूछताछ हुई तो उसके घर के पास खड़ी कार से 85 किलो गांजा और मिला।

ड्रग्स तस्करी के लिए कार में बनवाया केबिन
विजय नगर थाना प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने एक कार में केबिन बनवाया था। वह उसी में एक बार में 100 किलो तक गांजा उड़ीसा से लेकर आता था। इसके बाद कोर्ड वर्ड में गांजे की सप्लाई गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत वेस्टर्न यूपी के कई जिलों में कर रहा था।

वॉट्सऐप पर करते थे बात
आरोपी ने बताया कि डील हमेशा वॉट्सऐप पर होती थी। गांजे को नंबर कहा जाता था। 2 नंबर से मतलब होता था कि 2 किलो, इसी प्रकार हर नंबर उतने किलो होता था। इसके अलावा फुटकर में सामान लेकर आने वाले वाले को तीतर और महिला को तीतरी कहकर बात करते थे।

ज्यादा माल लेने वाले मास्टर
दिल्ली में जो ज्यादा माल लेते थे, उन्हें मास्टर कहा जाता था। पुलिस संजय के मोबाइल की भी जांच कर रही है, जिसमें 3 अन्य लोगों के भी नेटवर्क में शामिल होने की जानकारी मिली है। उसके गैंग में 100 से ज्यादा छोटे-बड़े सप्लायर जुड़े थे।

उड़ीसा से भी कहा था जेल
जानकारी के अनुसार आरोपित संजय पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। उड़ीसा से गांजा लेकर आने के दौरान उसे वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह गौतमबुद्धनगर से भी गिरफ्तार हुआ था। डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद फिर उसने बड़ी खेप उठाई थी।