Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

योगी सरकार के मंत्री जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ खेलने लगे गोटियां… वीडियो वायरल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आते ही यूपी के मंत्री और नेता फ्रेंडली हो गए हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश मंत्री महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ गोटियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सतीश महाना को बच्चों के साथ खेलते हुए देख, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सतीश महाना अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कुछ ही दिनों पहले सतीश महाना अपने कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाते हुए नजर आए थे। इस वीडियो ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। सतीश महाना अपने मिलनसार और सरल स्वभाव की वजह से लगातार 7 बार से विधायक हैं। सतीश महाना पांच बार कैंट विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद लगातार दो बार से महाराजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना बीते सोमवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे।

फर्श पर बैठकर बच्चों के साथ खेलने लगे मंत्री
सरसौल में सतीश महाना भाजयुमो नेता रानू शुक्ला के घर पहुंचे थे। भाजयुमो नेता के परिवारीजनों से मुलाकात करने के बाद जैसे ही घर से बाहर निकले। उन्होंने देखा की कुछ बच्चे फर्श पर बैठकर गोटियां खेल रहे हैं। सतीश महाना सबको छोड़कर उन बच्चों के पास पहुंच गए और जमीन पर बैठकर उनके साथ गोटियां खेलने लगे। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने गोटियों के खेल में भी अपना हाथ दिखाया। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बच्चों को दी नसीहत
इस दौरान सतीश महाना ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के विषय में पूछा। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस प्रकार आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। उसी प्रकार खेलना भी बहुत जरूरी है। खेलने से शरीर और दिमाग दोनों ही मजबूत रहते हैं। आप लोग भी अच्छा खेल-खेलकर ओलंपिक पदक जीत सकते हैं। अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

BSP बिल्हौर में ब्राह्मण सम्मेलन कराने की तैयारी में, खुशी दुबे के पैरेंट्स मंच पर आ सकते हैं नजर!
सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा वीडियो
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का बच्चों के साथ गोटियां खलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतीश महाना का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सतीश महाना अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से कानपुर के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।