Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रायपुर जिले में अब तक 703.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Default Featured Image

चालू मानसून सत्र के दौरान अब तक रायपुर जिले में 703.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे में रायपुर जिले के रायपुर तहसील में  13.7 मि.मी., आरंग में 9 मि.मी, अभनपुर में 4.3 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 20.4 मि.मी., तिल्दा में 1 मि.मी. तथा खरोरा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 
कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 847.9 मि.मी., आरंग तहसील में 375.2 मि.मी., अभनपुर में 662.8 मि.मी., गोबरा-नवापारा में 953.8 मि.मी, तिल्दा में 642.1 मि.मी, खरोरा में 739.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षो में इसी अवधि मे 878.8 मि.मी औसत वर्षा हुई थी। इस वर्ष अब तक औसत वर्षा की 80.1 प्रतिशत् वर्षा हो चुकी है।