Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बेटे राजवीर ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में विसर्जित की, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रहे मौजूद

Default Featured Image

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के बेटे राजवीर सिंह और पोते संदीप सिंह अस्थि कलश शुक्रवार को लेकर प्रयागराज के वीवीआईपी घाट पहुंचे। संगम नगरी में अस्थि विसर्जन से पहले संगम वीवीआईपी घाट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रयागराज पहुंची कलश के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad maurya), कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) और पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) समेत कई बीजेपी विधायक और सांसद मौजूद रहे।

संगम संगम में किया गया अस्थि विसर्जन
कल्याण सिंह की अस्थियां शुक्रवार को त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में प्रवाहित की गईं। कल्याण सिंह के बेटे एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह (Rajveer Singh) ने अस्थियों को विधि-विधान से त्रिवेणी की पावन धारा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित किया। राजवीर सिंह ने कहा की बाबू जी का संकल्प अयोध्या में राम मंदिर का था, जो पूरा हो रहा है। स्वर्गवास के बाद अर्थी बीजेपी के झंडे में ही उठे यही उनका संकल्प था। यह भी पूरा हो चुका है। कल्याण सिंह को याद करते हुए राजवीर सिंह ने कहा कि वह हमेशा हम सबके लिए अमर रहेंगे।

‘हमेशा-हमेशा याद रहेंगे’
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन हम सबके लिए दुःखद है, लेकिन उनका वह साहसिक निर्णय करोड़ों रामभक्तों को हमेशा-हमेशा के लिए याद रहेगा। जिस तरीके से अयोध्या के विवादित ढांचा ढहते समय उन्होंने निर्णय लिया की सरकार रहे या जाए, लेकिन रामभक्तों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। जिसकी बदौलत ही आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उनके इस साहसिक फैसले से आज करोड़ों रामभक्तों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो रही है। वह हम सबके लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। उनके विशाल व्यक्तित्व हमेशा अमर रहेगा।

UP के प्रयागराज में सीजनल बुखार के चलते अस्पतालों में बढ़ी बच्चों की तादाद, चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बेड पर 3-4 मरीज भर्ती
पांच जगह पर होगा अस्थि विसर्जन
बेटे राजवीर सिंह ने बताया कि पांच पवित्र नदियों में अस्थियों को विसर्जित किया जाना था। जिसमें चार जगहों पर अब तक विसर्जित किया जा चुका है। जिसमें बुलंदशहर और एटा के बाद अयोध्या के सरयू नदी में अस्थियों को प्रवाहित किया जा चुका है।