Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनपद गोरखपुर के सोनबरसा निरीक्षण भवन के मरम्मत व पुनरोद्धार कार्य हेतु 24.29 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

Default Featured Image

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई खण्ड गोरखपुर के सोनबरसा निरीक्षण भवन के मरम्मत व पुनरोद्धार कार्य के लिए प्रावधानित सम्पूर्ण धनराशि 24.29 लाख रूपये परियोजना के कार्याें पर औपचारिक रूप से वहन किये जाने हेतु प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 13 सितम्बर, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि सक्षम स्तर संे तकनीकि स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्य शुरू कराया जाये। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य कराया जाये।
इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा।