Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फैजुल्लागंज-1 वार्ड अब हुआ महाऋषि नगर, लखनऊ न‍िगम कार्यकारणी ने बदले कई वार्डों के नाम

महापौर की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी समिति ने कई वार्ड के नाम बदलेफैजुल्लागंज प्रथम अब महा ऋषि नगर, फैजुल्लागंज थर्ड का नाम डॉ केशव नगरफैजुल्लागंज 4 का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर हो गया है लखनऊ
यूपी में योगी आद‍ित्‍यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी की सरकार बनने के बाद नाम बदलने का स‍िलस‍िला सा चल पड़ा है। ज‍िलों, शहरों के अलावा सड़कों का नाम बदलने के बाद अब नगर न‍िगम के वार्डों का नाम भी बदला जा रहा है। गुरुवार को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें लखनऊ नगर निगम के कई वार्डों के नाम बदल गए। इसमें फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड का नाम महा ऋषि नगर रखा गया है।

लखनऊ नगर निगम के कई वार्डों के बदले गए नाम
गुरुवार को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान नगर निगम के 4 वार्डों के नाम बदल दिए गए। बैठक के दौरान फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड का नाम महा ऋषि नगर वार्ड रखा कहा गया है। फैजुल्लागंज थर्ड का नाम डॉ केशव नगर रखा गया है। फैजुल्लागंज चतुर्थ का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रखा गया है। जानकीपुरम वार्ड नंबर 1 का नाम भाऊराव देवरस नगर रखा गया है। हैदरगंज वार्ड दो का नाम बुद्धेश्वर और अयोध्या दास वार्ड नंबर 2 का नाम राम प्रसाद बिस्मिल रखा गया है। बदले गए नामों पर बैठक के बीच मंजूरी दी गई।

Sultanpur news: सुल्तानपुर का नाम बदलकर होगा कुश भवनपुर! जानें योगी सरकार की क्या है तैयारी
वाहन चालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम
महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लखनऊ नगर निगम के कार्यक्षेत्र में आने वाले वार्डों के नाम बदलने के साथ सार्वजनिक वाहनों को लेकर भी कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान टैम्पों, बस समेत सार्वजनिक वाहनों के संचालन के साथ कुछ व्यावसायिक गतिविधियों का लाइसेंस बनाने के लिए उपविधि तैयार करने पर सहमति बनी। इसके चलते अब वाहन चालकों की ओर से की आज रही मनमानी पर रोक लगेगी। जानकारी के अनुसार, जल्द ही लखनऊ नगर निगम की सीमा में चलने वाले आटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, बस, मिनी बस के मालिकों और व्यवसाय करने वालों के लिए उपविधि तैयार की जाएगी।