Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री जी ने टीम-9 की बैठक में कहा है कि प्रदेश के शहर एवं ग्रामीण स्तर पर संबधित विभागों द्वारा जलभराव रोकने, फॉगिंग

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के सफल मॉडल से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित है। कई प्रदेशों में अभी भी कोरोना संक्रमण ज्यादा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 159 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 24 हो गये है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.25 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लक्षणयुक्त व्यक्तियों का टेस्ट कराकर संक्रमण होने पर निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी तथा आवश्यकतानुसार अस्पताल भेजा गया या आइसोलेट किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड मरीजों का निशुल्क टेस्टिंग तथा उपचार किया गया तथा टीका भी निशुल्क लगाया जा रहा है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए समय से पहचान व इलाज जरूरी है। कल एक दिन में 2,05,937 कोविड टेस्ट किये गये है, अब तक 7,87,64,157 कोविड टेस्ट किये गये है जो कि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस, टेस्टिंग एवं टीकाकरण का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10,68,44,658 कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है जो कि देश में सर्वाधिक है। कल तक कोविड की पहली डोज 8,61,38,105 तथा दूसरी डोज 2,07,06,553 दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 58 प्रतिशत से अधिक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कोविड की पहली डोज दी गई है। अगले तीन माह में सभी पात्र लोगों का टीकाकरण से कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अपने प्रथम डोज ले ली है वो अपनी दूसरी डोज भी समय पर अवश्य ले।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने टीम-9 की बैठक में कहा है कि प्रदेश के शहर एवं ग्रामीण स्तर पर संबधित विभागों द्वारा फॉगिंग, जलभराव रोकने तथा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाये। अभियान के माध्यम से लोगों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करे। मुख्यमंत्री जी ने इस सम्बन्ध में आज जनपदों से जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बाढ़ कम होने पर किसानों की फसलों की क्षति का आंकलन करते हुए 15 अक्टूबर के पहले किसानों को उनकी क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाये। उन्होंने बताया कि आज 01 अक्टूबर से धान खरीद लगभग 4000 से अधिक धान केन्द्रों पर किसानांे से धान खरीद प्रारम्भ कर दी गयी है।