Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Mengluru News: मैंगलुरु में स्‍कूल जा रही छात्रा से गैंगरेप! अस्‍पताल में लड़की का चल रहा इलाज

Default Featured Image

मैंगलुरु
कर्नाटक में मैंगलुरु के अमतादी में 16 वर्षीय छात्रा के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। आरोप है कि नाबालिग लड़की को किसी एकांत स्थान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ सुराग जुटाए हैं।

एफआईआर के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह सात बजे लड़की घर से स्कूल जा रही थी, तभी कार से आए एक व्यक्ति और उसके साथियों ने उसे अगवा कर लिया। पीड़िता को शहर के लेडी गोसचेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सूत्रों ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि अपराधियों ने लड़की को बहमराकूलतू में उतारा और यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस के मुताबिक, पॉक्सो कानून के तहत बंतवाल पुलिस थाने में आठ अक्टूबर को मामल दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।