सुनील कुमार, आगरा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन अपने पति बो टेनबर्ग के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंची। वे सुबह करीब 10.15 पर होटल ओबेरॉय अमर विलास से ईको फ्रेंडली वाहन से ताजमहल पहुंची थीं। यहां उन्होंने करीब दो घंटे का समय बिताया। वे डायना सीट पर पहुंची, जहां उन्होंने डेलीगेशन के साथ फोटो सेशन कराया। इसके बाद उन्होंने आगरा के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी फोटो खिंचाए। आगरा में उनका जगह-जगह ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। ताजमहल देखने के बाद उन्होंने विजिटर बुक पर कमेंट लिखा ‘दिस प्लेस इज ब्यूटीफुल।
वर्ष 2020 के बाद आगरा में पहली बार वीवीआईपी गेस्ट ताजमहल देखने पहुंचा है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में ताज का दीदार किया था। डेनमार्क की प्रधानमंत्री शनिवार को विशेष विमान से आगरा पहुंची थीं। रात को होटल अमर विलास के सुईट में ठहरीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पति के साथ ताजमहल और आगरा किला का दीदार किया।
ताजमहल की बेजोड़ पच्चीकारी की तारीफ की
मुहब्बत की निशानी ताजमहल की बेजोड़ खूबसूरती की तारीफें करने में डेनमार्क की पीएम भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ताजमहल की शानदार पच्चीकारी (नक्काशी) की जमकर तारीफें की। उन्होंने ताजमहल स्मारक को हर कोने में जाकर यहां की स्थापत्य कला के बारे में बारीकी से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों से जानकारियां लीं। ताजमहल आने पर एएसआई के अधिकारियों ने मेट फ्रेडरिक्सन का भव्य स्वागत किया।
Agra news: ताजनगरी में बनेगी आगरा चौपाटी, जयपुर के मसाला चौक की तरह होगी स्वाद की भरमार
दोपहर में देखा आगरा किला
ताजमहल के दीदार के बाद वे आगरा किला देखने के लिए पहुंच गईं। यहां उन्होंने करीब एक घंटे का समय बिताया। इसके बाद वे होटल अमर विलास लौट गईं। तय कार्यक्रम के तहत वे लंच करने के बाद विशेष विमान से वे दिल्ली निकल गईं। उनके दौरे के चलते ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के बंद रखा गया था।
More Stories
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, जानिए कितने प्रतिशत हुए वोट
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग
पत्नी ने अपने नौकर को बुलाया घर, फिर पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया, हत्या की वजह बताई