Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

IND vs SA, 2nd test; Day-2 LIVE: विराट कोहली ने जमाया टेस्ट करियर का 26वां शतक

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। खराब रोशनी की वजह से पांच ओवर पहले ही पहले दिन का खेल खत्म कर दिया गया। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से पहले दिन के हीरो मयंक अग्रवाल रहे। मयंक ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, इसी के साथ वह लगातार दो मैच में सैकड़ा जमाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे ओपनर बन गए। मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए।

LIVE SCORECARD देखने के लिए यहां CLICK करें

India vs South Africa 2nd Test, Day 2 Live Score and match updates-

11.15 AM: भारत टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर का 26वां शतक पूरा कर लिया है। इसमें उन्होंने 16 चौके लगाए। उनकी दमदार पारी के दम पर भारत मजबूत स्थिति में है।

11.01 AM: भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। विराट और रहाणे की जोड़ी ने भारत को इस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

10.45 AM: भारत के कप्तान विराट कोहली नाइंटी क्लब में पहुंच गए हैं। भारत का स्काेर इस समय 102 ओवराें की समाप्ति के बाद 326 रन है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी 41 रन पर नाबाद हैं।

10.21 AM: भारत ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने 10वीं शतकीय साझेदारी पूरी की है।

10.16 AM: भारत के लिए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।

10.00 AM: विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच मजबूत साझेदारी बढ़ती जा रही है। दोनों अब तक चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारत का स्कोर इस समय तीन विकेट के नुकसान पर 290 है।

09.40 AM: भारत 300 रन के काफी करीब है साथ ही कप्तान विराट कोहली भी इस मैच में अपने शतक के नजदीक हैं।

09.34 AM: भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।